• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand minority commission : चतरा में मोहम्मद इमरोज मॉब लिंचिंग को लेकर बड़गांव पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जाना दर्द, परिजनों के आंसू पोंछे और जल्द इंसाफ का दिलाया भरोसा

अगस्त 6, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़
0
jharkhand minority commission : चतरा में मोहम्मद इमरोज मॉब लिंचिंग को लेकर बड़गांव पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जाना दर्द, परिजनों के आंसू पोंछे और जल्द इंसाफ का दिलाया भरोसा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में मोहम्मद इमरोज की कथित मॉब लिंचिंग में हुई निर्मम हत्या के मामले को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने गंभीरता से लिया है. घटना की वास्तविक स्थिति, घटनाक्रम और अब तक हुई पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए गुरुवार को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमन एवं सदस्य कारी बरकत अली चतरा पहुंचे. आयोग की टीम सबसे पहले बड़गांव पहुंची, जहां अधिकारियों ने घटनास्थल एवं आसपास के लोगों से जानकारी ली. इसके बाद आयोग के प्रतिनिधियों ने मृतक मोहम्मद इमरोज के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घटना से जुड़ी परिस्थितियों, कथित मारपीट, पुलिस की मौजूदगी, घटना के दौरान हुई कार्रवाई तथा घटना के बाद परिवार को हुई परेशानियों के बारे में आयोग को विस्तार से जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उनके दर्द को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए आयोग हर संभव कदम उठाएगा. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की लगातार निगरानी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए आयोग अपनी भूमिका निभाएगा. पीड़ित परिवार एवं स्थानीय स्तर से आयोग के समक्ष यह आरोप भी रखा गया कि जिस समय मोहम्मद इमरोज को भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीटा जा रहा था, उस समय टंडवा थाना के कुछ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे. आरोप है कि पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद भीड़ द्वारा मोहम्मद इमरोज के साथ मारपीट जारी रही. परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि बाद में थाना के एक और अधिकारी के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी भीड़ द्वारा इमरोज की पिटाई जारी रही. परिवार का आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी की भूमिका भी प्रभावी हस्तक्षेप करने के बजाय मूकदर्शक जैसी रही. आयोग के समक्ष पुलिस की भूमिका और कथित लापरवाही से जुड़े इन आरोपों को गंभीरता से रखा गया है. आयोग ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की बात कही है. (नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे विजय चौबे मृतक मोहम्मद इमरोज के घर पहुंचे और इमरोज को ढूंढने लगे. परिवार का आरोप है कि जब मोहम्मद इमरोज वहां नहीं मिला तो उसके पिता मो. सुल्तान से पूछताछ शुरू की और इसी दौरान मारपीट की शुरुआत हुई. इसके बाद परिवार के अनुसार, मुखिया पति विजय चौबे ने मृतक के पिता और माता के साथ भी मारपीट की, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं. परिवार के मुताबिक, धीरे-धीरे वहां मौजूद भीड़ भी मारपीट में शामिल हो गई और मृतक के माता-पिता को बांधकर उनके साथ मारपीट की गई. इसी दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की नजर मोहम्मद इमरोज पर पड़ी। आरोप है कि भीड़ ने इमरोज को पकड़ लिया और उसे घसीटना शुरू कर दिया. इसके बावजूद इमरोज को भीड़ से बचाने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग आयोग के समक्ष रखी गई है. बड़गांव का दौरा करने के बाद अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान के नेतृत्व में आयोग की टीम ने चतरा परिसदन में जिले के डीसी और एसपी समेत वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मोहम्मद इमरोज हत्याकांड से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी ली गई. बैठक के दौरान घटना की अब तक की जांच, पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले, गिरफ्तारी की स्थिति, घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका, पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई सरकारी सहायता तथा मामले में प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ली गई. (नीचे भी पढ़े)

आयोग ने अधिकारियों से यह भी जानना चाहा कि घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति को नियंत्रित करने में क्या कार्रवाई की गई और भीड़ को इमरोज पर हमला करने से रोकने के लिए क्या प्रयास किए गए. बैठक में डीसी और एसपी ने आयोग को भरोसा दिलाया कि मामले में आज ही जल्द कार्रवाई की जाएगी और पूरे घटनाक्रम की जांच के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और आज ही दोषियों पर कार्रवाई होगी. बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि मामले को आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि घटना के प्रत्येक पहलू की जांच की जाएगी और यदि किसी पुलिस अधिकारी या पदाधिकारी की ओर से लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी लोग इस कथित मॉब लिंचिंग के मास्टरमाइंड हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि यदि मोहम्मद इमरोज के खिलाफ कोई आरोप था या वह किसी अपराध में दोषी था, तो कानून के तहत पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी. किसी भी स्थिति में भीड़ को कानून अपने हाथ में लेने और किसी व्यक्ति की जान लेने का अधिकार नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि अगर मृतक दोषी था तो पुलिस उस पर कार्रवाई करती, लेकिन किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हेमंत राज में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि आयोग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मामले की प्रगति पर लगातार नजर रखेगा. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक हर कदम उठाया जाएगा. आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी, गहन और त्वरित तरीके से की जाए. घटना से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच हो और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. यदि किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, न कि भीड़ द्वारा हिंसा कर उसकी जान ले ली जाए. मोहम्मद इमरोज के परिवार की स्थिति और घटना के बाद क्षेत्र में बने माहौल को देखते हुए आयोग के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और मामले में न्याय सुनिश्चित कराने के लिए आयोग अपनी जिम्मेदारी निभाएगा. उन्होंने कहा कि आयोग मामले की आगे की कार्रवाई की जानकारी लेता रहेगा और यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कराने की दिशा में भी कदम उठाया जाएगा. हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ मिलेगा और मोहम्मद इमरोज की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मोहम्मद इमरोज की कथित मॉब लिंचिंग में हुई मौत के बाद जहां पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के बड़गांव पहुंचने और डीसी-एसपी के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी लेने से अब इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है.

संबंधित खबरें

  • jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया17 नवम्बर 2026
  • jharkhand lohardaga double murder-लोहरदगा में डबल मर्डर, पति ने पत्नी व प्रेमी को टांगी से काट डाला, गिरफ्तार16 नवम्बर 2026
  • jharkhand big crime- चतरा में अंधविश्वास को लेकर मासूम बच्ची की दे दी गयी बलि, तांत्रिक सिद्धि के लिए बहन की बेटी की हत्या, मौसी समेत तीन गिरफ्तार14 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: झारखंड समाचारथानाहत्या
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप
खबर

Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप

नवम्बर 24, 2026
saraikela accident : गम्हरिया में खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत
आदित्यपुर न्यूज़

saraikela accident : गम्हरिया में खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत

नवम्बर 24, 2026
Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल

नवम्बर 24, 2026
Next Post
Jamshedpur complaint against building owner :  निर्माणाधीन मकान से गिरी ईंट, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक बुरी तरह घायल, इलाज नहीं कराने का आरोप, थाने में शिकायत

Jamshedpur complaint against building owner :  निर्माणाधीन मकान से गिरी ईंट, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक बुरी तरह घायल, इलाज नहीं कराने का आरोप, थाने में शिकायत

jamshedpur shahid diwas : शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस 8 अगस्त को, सीएम कर सकते है शिरकत

jamshedpur shahid diwas : शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस 8 अगस्त को, सीएम कर सकते है शिरकत

Jamshedpur jmm leader met tandwa mob lintching victim : टंडवा मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता सरफराज हुसैन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की रखी मांग

Jamshedpur jmm leader met tandwa mob lintching victim : टंडवा मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता सरफराज हुसैन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की रखी मांग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ...

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव रविवार...

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक...

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खरबंधा गांव निवासी आदित्य गोप, जो लगभग तीन वर्षों से चलने-फिरने में...

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों में पारंपरिक ‘बोइत...

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप सामने आया है....

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में सोमवार को आवास योजना के तहत निर्मित लाभुकों के...

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा के बुनियादी ढांचे और बाहरी स्वरूप को बेहतर बनाने की दिशा में प्रबंधन कमेटी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suspected death : सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

Jamsheddpur girl blames father : टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

Jamshedpur rural public hearing in roam village : जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News