जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी परसुडीह का रहने वाला राणा उर्फ देवेंद्र दास राय है. उस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है. फरार आरोपी के खिलाफ 3 जुलाई 2026 को थाना में मामला दर्ज था. आरोपी पर योन संबंध बनाने, जबरन वसूली करने, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी देने के संगिन मामले दर्ज है. (नीचे भी पढ़ें)
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायालय में सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर होगी.




