चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव के चार बच्चें दिल के बिमारी से ग्रसित थे.उक्त सभी बच्चों का अब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का ऑपरेशन होगा. इस संबंध में चाकुलिया सीएचसी के चिकित्सक डॉ केवी महतो ने बताया कि राजाबासा गांव निवासी हर्षसाई नायक,जामुआ के गणेश महतो,जामुआ के मोनिका मुंडा और इंदबनी गांव के रोहित मुंडा विगत कई माह से दिल के बिमारी से ग्रसित थे. कहा की उक्त सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए उनके अभिभावकों के साथ कोच्चि भेजा गया है. (नीचे भी पढ़े)
श्री महतो ने बताया कि सभी बच्चों को कोच्चि के अमृता अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा दिल का ऑपरेशन होगा. सभी को सरकारी योजना के तहत लाभ देकर भेजा गया है. सरकार एक मरीज के साथ दो लोगों को रहने, खाना-पीना और आने जाने का खर्च भी व्यय कर रही है. कहा की इस योजना के तहत 0 से 18 वर्ष के बच्चों को फ्री चिकित्सा का लाभ मिलेगा.




