जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के पीछे कई बातें सामने आयी है. करीब 9 से अधिक खोखे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है. सीसीटीवी में पुलिस को चार लोगों के चेहरे साफ तौर पर दिखा है, जिसमें से दो लोगों की पहचान हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, इस हत्याकांड के वक्त निखार सबलोक के साथ सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के टेंथ माइल स्टोन में मौजूद चार साथियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. (नीचे भी पढ़े)

बताया जाता है कि इस मामले में अब तक की तफ्तीश में यह बातें सामने आयी है कि जमीन को लेकर गैंगस्टरों की आपसी खींचतान में यह हत्या की गयी है. सिदगोड़ा, सोनारी समेत अन्य इलाके के जमीन को कब्जा करने को लेकर यह हत्या की गयी है. बताया जाता है कि इसको लेकर ही निखार सबलोक लगातार विरोधियों की नजर पर था. बताया जाता है कि वह जब टेंथ माइल स्टोन में पहुंचा था, तब वह वहां लोगों से जमीन से संबंधित बातें की. उस दौरान उसके साथी उसकी गाड़ी में ही रुके हुए थे जबकि अंदर वह बातचीत कर रहा था. (नीचे भी पढ़े)

बताया जाता है कि हमलावर होटल के भीतर ही दूसरी टेबुल पर बैठे हुए थे. जैसे ही निखार सबलोक बाहर निकलने लगा, वैसे ही अपराधियों ने होटल के पोर्टिंको में उसको पीछे से सटाकर गोलियां मारी. गोली उसके सिर में मारी गयी. कुल नौ गोलियां चलने की पुष्टि हुई है. वैसे प्रत्यक्षदर्शी उससे ज्यादा फायरिंग होने की बातें सामने आयी है. इस घटना के वक्त एक महिला को भी लगातार फोन पर बातें करते देखा गया है. जहां से निखार सबलोक निकल रहा था, वहां एक महिला भी लगातार फोन पर बात करती निकलती देखी गयी थी और जैसे ही अंदर गयी, वैसे ही यह फायरिंग की घटना घटी.(नीचे भी पढ़े)

सारे कॉल रिकॉर्ड, कॉल लैंडिंग समेत तमाम चीजों को देखा जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है. तथ्यों की जांच की जा रही है. सरायकेला खरसावां जिले के एसपी और जमशेदपुर के एसएसपी के साथ मिलकर समन्वय बनाकर इस कांड का उदभेदन करने का प्रयास किया जा रहा है. कई संदिग्ध लोगों के नाम सामने आये है.




