आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर में विशाल गोराई पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विक्की पांडे व बजरंगी महतो को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा व गोली बरामद की गई है. विक्की पांडे गम्हरिया व बजरंगी महतो चौका का निवासी है. पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 28 जुलाई की रात विशाल गोराई अपना होटल बंद कर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में पुलिया के पास उन पर फायरिंग की गई थी. (नीचे भी पढ़े)
आरोप है कि विक्की पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल को निशाना बनाया. गोली विशाल की कमर के पास लगी थी. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.




