जमशेदपुर: सीतारामडेरा स्थित एक होटल में श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की महिला इकाई द्वारा सावन सिंधारा उत्सव का आयोजन किया गया. उत्सव के दौरान कई तरह के मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कुल18 पुरस्कार जीते. यह कार्यक्रम पायल रूस्तगी की अध्यक्षता तथा मेघा सिंघानिया एवं नेहा भालोटिया के संयुक्त नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. (नीचे भी पढे)

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताः मोबाइल नंबर मिलाओ में प्रथम डांगा, अभिषेक अग्रवाल, मंजू पुरिया तथा चुनरी बांधो-बैलून बचाओ में प्रथम डांगा, विवेक पुरिया इसी प्रकार 10 के दम में पायल रुस्तगी एवं प्रवीण भालोटिया विजेता बने. हरी चूड़ी पहनने की श्रेणी में रेनू बजाज, ऋतिका चौधरी और पूनम चौधरी को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा तंबोला (हाउसी) और कई अन्य मजेदार गेम्स का आयोजन भी किया गया.(नीचे भी पढे)
इस अवसर पर उमा डांगा, ऋतिका चौधरी, रेनू बजाज, पूनम खेमका, शशि खंडेलवाल, मंजू पुरिया, सविता अग्रवाल, विजया देवी, कंचन बिनानी, शीतल अग्रवाल, काजल चंगिल, प्रीति बिदासरिया, रेखा अग्रवाल और राधा तापड़िया सहित महिला इकाई की अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं.




