जमशेदपुर: शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में आगामी सत्र (2026-2028) के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया. साथ ही वर्ष 2024-2026 की पूर्ववर्ती टीम का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर आय-व्याय प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. यह बैठक (एजीएम) सीतारामडेरा स्थित एक होटल में संस्था के सभी 8 संस्थापक सदस्यों क्रमशः गगन रुस्तगी, ललित डांगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, संदीप बजाज, मदन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और महेश सिंघानिया की उपस्थिति तथा निर्वतमान अध्यक्ष गगन रूस्तगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. नई कार्यकारिणी समिति में चेयरमैन गगन रूस्तगी, अध्यक्ष ललित डांगा, महासचिव बिस्सू नरेडी, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मदन अग्रवाल, महेश सिंघानिया एवं विवेक पुरिया शामिल हैं.(नीचे भी पढ़े)

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित डांगा ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और श्री श्याम भटली परिवार के सामाजिक व धार्मिक कार्यों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे. बैठक के समापन पर पूर्व अध्यक्ष गगन रूस्तगी ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और संस्था के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं. बैठक में संदीप बजाज, धीरज चौधरी, मनोज खेमका, मनोज खंडेलवाल, अभिषेक अग्रवाल, बंटी चंगील, मुन्ना तापड़िया, प्रदीप बिदासरिया, बिमलेश अग्रवाल, गणेश भालोटिया, विवेक पुरिया, संजय अग्रवाल, पंकज बिनानी, बंटी अग्रवाल, बिमलेश अग्रवाल आदि शामिल थे.




