जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है. जन्माष्टमी पर शहर के सैकड़ों बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण करेंगे, जबकि सैकड़ों प्रतिभागी सामूहिक नृत्य से समां बांधेंगे. दोनों प्रतियोगिता में से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर समिति की ओर से नकद राशि व पुरुस्कार प्रदान की जाएगी. वहीं, अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा. आयोजन के संबंध में बुधवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गयी. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जन्माष्टमी की तैयारियों पर जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य मंदिर समिति के द्वारा 2 सितंबर से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन 2 सितंबर एवं सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन 3 सितंबर को संध्या 5 बजे से सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाऊन हॉल में सुनिश्चित की गई है. उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को सूर्य मंदिर परिसर में शाम 5 बजे से बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल होगा. जिनमें ऑडिशन के उपरांत चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से शामिल रहेंगे. वहीं, 4 सितंबर को रात्रि 10 बजे से सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को पूरे भव्यता और श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा. जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए इक्षुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय से 29 अगस्त से 2 सितंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और संध्या 4 बजे से 7 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों प्रतियोगिता के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर दोपहर 1 बजे तक है। राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का फॉर्म शुल्क 50 रुपये एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फॉर्म शुल्क 200 रुपये तय की गई है. वहीं, सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप में संचालन और सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने प्रभारियों की नियुक्ति की है. जिनमें बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव हैं एवं सहयोगी के रूप में अखिलेश चौधरी, रूबी झा, बोलटू सरकार, मीरा झा, कृष्णमोहन सिंह, रंजीत सिंह एवं सीतारामडेरा मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है. इसके साथ ही, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार हैं एवं सहयोगी के रूप में अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकान्त सिंह, कंचन दत्ता, बंटी अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय एवं गोलमुरी मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है.




