जमशेदपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इनमें‘संबंध समन्वय’विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा‘संयुक्त परिवार एवं संस्कृति’विषय पर भाषण प्रतियोगिता शामिल थीं. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया (जुगसलाई निवासी) ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया. उनकी इस उपलब्धि पर सम्मेलन परिवार की ओर से उन्हें तथा झारखंड प्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी गई. (नीचे भी पढ़े)

बैठक पिछले दिनों असम प्रांत की तिनसुकिया शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुआ. बैठक में देश के 15 प्रदेशों से करीब 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया. झारखंड प्रदेश से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया एवं लता अग्रवाल, राष्ट्रीय मध्यांचल प्रमुख अनीता अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रेनू दुधानी, प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया, प्रदेश सचिव मनीषा मित्तल और प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला उपस्थित रहीं. बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई. राष्ट्रीय अध्यक्षों के आपसी विचार-विमर्श के बाद सम्मेलन के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्णय सामने आए. बैठक हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुनियोजित ढंग से संपन्न हुई.




