जमशेदपुर : मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन यादव और उसके साथी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मॉल में घुसे थे और वहां अंधाधुंध फायरिंग की थी. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू की थी. पुलिस ने दो शूटरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह तथा घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.







