• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 1, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur sakchi peace committee meeting : साकची शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, सफाई, रोशनी और विसर्जन मार्ग को लेकर हुए कई अहम निर्णय, साकची के पूजा पंडालों में महिला-पुरुष पुलिसबल की होगी विशेष तैनाती

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मंगलवार को साकची थाना परिसर में साकची थाना शांति समिति एवं पूजा समितियों की एक बैठक आयोजित हुई. थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण की अध्यक्षता में हुई बैठक में साकची थाना क्षेत्र की करीब 16 पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अपनी-अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं रखीं. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय साकची क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती को लेकर लिया गया. थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने पूजा समितियों से पंडालों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से काशीडीह पूजा पंडाल एवं मेले में होने वाली भीड़ के मद्देनजर वहां विशेष चौकसी बरती जाएगी. सभी पूजा पंडालों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी. निर्देश दिया गया कि सभी पूजा समितियां अपने वॉलंटियर्स के नाम और मोबाइल नंबर थाना को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रशासन और समितियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे और किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से भी सप्तमी से लेकर विसर्जन तक सक्रिय रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)

शांति समिति सदस्य परमजीत सिंह काले ने कहा कि दुर्गापूजा सभी लोगों की आस्था और खुशी का पर्व है. प्रशासन, पूजा समितियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय रहेगा तो श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. विशेष रूप से विसर्जन मार्ग, साफ-सफाई, रोशनी और भीड़ नियंत्रण पर पहले से ध्यान देना जनहित में बेहद जरूरी है. बैठक में आमबागान पूजा समिति ने मैदान की साफ-सफाई, हाईमास्ट लाइट को दुरुस्त करने तथा मैदान में खड़ी बसों को हटवाने की मांग रखी. वहीं बाल मंदिर पूजा समिति, साकची बाजार ने विसर्जन के दिन लगने वाले हाट और फुटपाथ दुकानों की समस्या उठाते हुए विसर्जन मार्ग को खाली रखने का आग्रह किया, ताकि प्रतिमाओं का विसर्जन सुगमता से हो सके. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में जुस्को के पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी एवं राजीव कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे. उन्होंने पूजा समितियों द्वारा रखी गई समस्याओं को दर्ज किया और पेड़ कटाई, साफ-सफाई एवं लाइटिंग सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को पूजा से पूर्व दुरुस्त करने का आश्वासन दिया. बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पूजा समितियां अपने स्तर से प्रशिक्षित वॉलंटियर्स की तैनाती करें और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें. प्रशासन एवं पूजा समितियों के बीच समन्वय से पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर सहमति बनी. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में पूजा समिति के सदस्य ओम प्रकाश, देबाशीष नाहा, रामलीला उत्सव समिति के मनोज मिश्रा, राकेश साहू, डीके घोष, विकास दुबे, तरुण कुमार साहू स्वर्णरेखा फ्लैट पूजा कमेटी, सुशांत साहू उत्कल महादेव पूजा कमेटी साकची बाजार, अमित कुमार सिंह मनोकामना मंदिर पूजा कमेटी, अंकित जवान पुरिया साकची मिल एरिया पूजा कमेटी, शशांक बाजपेई, विकास सिंघानिया, सैयद कलीम, तेज प्रताप पांडे, उमेश शर्मा, सोनू राजा खान, परमजीत सिंह काले, हरविंदर सिंह, हसीन अहमद, आदर्श मेहंदी, सनी संघी, डॉ उधम सिंह, सोनू रज़ा ख़ान, जमाल अहमद, उमेश शर्मा, शांतनु बोस, मुन्ना ख़ान, अंकित जवानपुरिया के साथ ही साकची थाना से प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, संजीव कुमार, डीएसपी (नगर), राजीव कुमार, अभिनव कुमार, सुमित कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार (पुलिस आरक्षी निरीक्षक) बैठक में उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 1st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 अक्टूबर 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Thursday 1st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 अक्टूबर 2026

October 1, 2026
Jamshedpur hospital issue – एमजीएम अस्पताल के गार्ड रूम में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, शौचालय की गंदगी से जवान परेशान
खबर

Jamshedpur hospital issue – एमजीएम अस्पताल के गार्ड रूम में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, शौचालय की गंदगी से जवान परेशान

September 30, 2026
Tata steel dream house : टाटा स्टील के अपना घर को लेकर राजनीति तेज, विपक्षी कमेटी मेंबरों ने बोला अध्यक्ष टुन्नु चौधरी पर हमला, अश्विनी माथन ने संभाली कमान, कहा – अपना क्वार्टर ही ठीक

Next Post
jamshedpur potka crime : पोटका में सोनारी के रहने वाले दो रिकवरी एजेंटों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पिटाई

jamshedpur potka crime : पोटका में सोनारी के रहने वाले दो रिकवरी एजेंटों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पिटाई

jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर, सरायकेला सदर अस्पताल में था इलाजरत, देखिये – video

jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर, सरायकेला सदर अस्पताल में था इलाजरत, देखिये - video

Jharkhand yog teachers died in Vietnam : वियतनाम गये झारखंड के दो योग शिक्षकों की सड़क दुघर्टना में मौत, रांची व जमशेदपुर के रहने वाले थे दोनों

Jharkhand yog teachers died in Vietnam : वियतनाम गये झारखंड के दो योग शिक्षकों की सड़क दुघर्टना में मौत, रांची व जमशेदपुर के रहने वाले थे दोनों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

jamshedpur durga puja samity : मानगो क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें नगर निगम, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने रखी डिमांड

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News