चेन्नई: फिल्म निर्माता सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात को निधन हो गया. इसकी जानकारी परिवारिक सूत्रों ने दी. उन्होंने बताया कि 93 साल के राव का पिछले कई महीनों से तबीयत ठीक ठाक नहीं थी. जिसके कारण परिजनों ने शनिवार की रात कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनकी भारतीय सिनेमा में एक विशाल विरासत है. सिंगीतम के पार्थिव शरीर को विरुगंबाक्कम स्थित उनके आवास पर सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है. (नीचे भी पढ़े)
अंतिम संस्कार रविवार को ही अपराह्न करीब दो बजे चेन्नई के नेसापक्कम श्मशान घाट में कर दिया गया.उनकी निर्देशन प्रतिभा ने उन्हें फिल्म ‘दिक्कत्रा परवती’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया. वह फिल्म जगत में अंत तक सक्रिय रहे और इस साल की शुरुआत में अपनी अंतिम फिल्म ‘सिंग गीतम’ रिलीज़ की.फिल्म जगत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. तेलुगु फिल्म निर्माता श्रीनु वैतला ने राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी कल्पनाशीलता, नवाचार और कहानी कहने के जुनून की प्रशंसा की. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गीतकार वैरामुथु ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निर्देशक की कलात्मक उपलब्धियां उन्हें जीवित रखेंगीं.







