जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर एक निवासी 28 वर्षीय आकाश साहू ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आकाश जोमैटो में फूड डिलीवरी का काम करता था. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल मर्सी अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. हालांकि, टीएमएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर, मृतक की पत्नी सीमा देवी ने पति की मौत के लिए अपनी सास श्यामकली देवी, जेठ और परिवार के अन्य सदस्यों को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कराने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
सीमा देवी के अनुसार, करीब आठ वर्ष पूर्व उन्होंने आकाश साहू से प्रेम विवाह किया था. दोनों के दो बच्चे हैं. उनका आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सास श्यामकली देवी उनके पति पर घर छोड़ने का दबाव बना रही थीं. इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था. सीमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आकाश ड्यूटी पर चले गए थे. इसके बाद सास ने उनके साथ गाली-गलौज की. इस पर उन्होंने फोन कर पति को इसकी जानकारी दी और बच्चों को लेकर मैदान चली गईं. कुछ देर बाद आकाश घर लौटे. सीमा ने जब उन्हें फोन किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद जब वह घर पहुंचीं, तो पंखे से चुन्नी लटके हुए थे. सीमा देवी ने पति की मौत के पीछे की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस घटना के कारण होगा जांच कर रही है इधर फिलहाल पुलिस ने शनिवार को टीएमएच से पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.




