जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की डोमजुड़ी पंचायत की ओर से सोमवार को पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लड मैन सह समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सुरेश कुमार सैनी, पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल, उपभोक्ता न्यायालय की जज अल्पना मिश्रा, मुखिया अनीता मुर्मू, जिला पार्षद हिरण्यमय दास, उप मुखिया जय गोपाल दास, धालभूमगढ़ निवासी सपन महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर क्षेत्र की मुखिया अनीता मुर्मू व जिला पार्षद ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है. क्षेत्र में किसी की मौत रक्त की कमी की वजह से न हो. इसको लेकर पहली बार डोमजुड़ी पंचायत की ओर से पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां 64 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. उन्होंने कहा कि यह शिविर एक शुरुआत है. आनेवाले दिनों में हर तीन महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि रक्त की कमी से किसी गरीब की मौत न हो. (नीचे भी पढ़ें)
हरियाणा से पोटका पहुंचे समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सुरेश कुमार सैनी ने अब तक 257 बार रक्तदान कर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है. इसी तरह इस रक्तदान शिविर में धालभूमगढ़ निवासी सपन महतो भी 90 बार रक्तदान कर चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में को सफल बनाने में डोमजुड़ी ग्राम पंचायत की ओर से मुखिया अनीता मुर्मू, जिला पार्षद हिरण्यमय दास, उप मुखिया जय गोपाल दास, विक्रम दास, जगदीस दास ओझा, राजेश कर्मकार, समर दास, अमित रौशन बारा, बलराम साह, सचिन महतो, गुलाबी मुर्मू, बसंती किस्कू, प्रतिमा दास, उर्मिला कर्मकार, सीता हांसदा, अंजली मुर्मू, जालिम मार्डी ने अहम योगदान किया.





