• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 22, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-group-ratan-tata-wins-in-supreme-court-टाटा समूह को मिली बड़ी जीत, सायरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन से हटाने का फैसला सही था, सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, रतन टाटा हुए भावुक, दिया यह भावुक बयान, जानें क्या आया फैसला, रतन टाटा ने क्या कहा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

दिल्ली/जमशेदपुर : टाटा समूह को शुक्रवार को बड़ी जीत मिली. देश की सर्वोच्च न्यायालय में सायरस मिस्त्री के मसले पर चीफ जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और वी रामासुब्रमण्यम की बेंच ने फैसला सुनाया. इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलएटी के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें सायरस मिस्त्री को दोबारा टाटा समूह का चेयरमैन बहाल करने का आदेश दिया गया था इस आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि चेयरमैन के पद से सायरस मिस्त्री को हटाना सही कदम था. न्यायालय ने यह भी अपने आदेश में कहा है कि टाटा समूह और मिस्त्री परिवार के बीच शेयर का जो मामला है, उस मसले को दोनों समूह मिलकर आपस में सुलझा लें. आपको बता दें कि एनसीएलएटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) ने अपने आदेश में सायरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन के पद से हटाने को गलत ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से उनको चेयरमैन के पद पर बहाल करने का आदेश दिया था. एनसीएलएटी के इस फैसले को टाटा समूह और रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. इस मसले पर जनवरी 2020 से सुनवाई चल रही थी. करीब 12 माह तक सुनवाई होने के बाद 17 दिसंबर 2020 को न्यायालय ने इस मामले में अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. इस फैसले में टाटा समूह के चेयरमैन के पद से सायरस मिस्त्री को हटाने को सही ठहराया गया और एनसीएलएटी के आदेश को खारिज कर दिया.
2012 में सायरस मिस्त्री को रतन टाटा ने दिया था अपना स्थान, करने लगे थे मनमानी

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने वर्ष 2012 में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए सायरस मिस्त्री को चेयरमैन बनाया था. लेकिन सायरस मिस्त्री मनमानी करने ल गे थे. करीब चार साल के बाद 24 अक्तूबर 2016 को उनको टाटा समूह के चेयरमैन के पद से बरखास्त कर दिया गया था और वर्ष 2017 में एन चंद्रशेखरन को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया था. इसके खिलाफ सायरस मिस्त्री ए़सीएलएडी गये थे, जहां एनसीएलएटी ने उनको हटाने को गलत करार दिया था और सायरस मिस्त्री को फिर से बहाल करने का आदेश दिया था. इस मसले के खिलाफ टाटा समूह सुप्रीम कोर्ट गयी और रतन टाटा ने भी इसको लेकर याचिका दायर की. आपको बता दें कि टाटा समूह में टाटा ट्रस्ट के 66 फीसदी शेयर है और मिस्त्री परिवार का अकेला 18.4 फीसदी शेयर है. वैसे मिस्त्री परिवार ने पहले ही कह चुकी है कि वह टाटा समूह से अलग होना चाहती है और उसके शेयर का पैसा का भुगतान कर दें. इसके बाद से इसका आकलन हो रहा है कि उनका पैसे कैसे दिया जायेगा. वैसे इस मसले पर शापूरजी पालनजी समूह ने न्यायालय में कहा था कि अक्तूबर 2016 को हुई बोर्ड की बैठक में सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन के पद से हटाना खूनी खेल और घात लगाकर किया गया, हमला के सामान था. इन आरोप को टाटा समूह ने खारिज करते हुए कहा था कि इसमें कोई भी कदम गलत नहीं उठाया गया है.
रतन टाटा ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी और भावुक संदेश लिखा

टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा ने इस फैसले के बाद अपने ट्विटर हैंडल से इस फैसले की जानकारी दी. रतन टाटा ने लिखा है ”सुप्रीम कोर्ट के फैसले की मैं सराहना करता हूं और मैं कोर्ट का आभारी भी हूं. यह मामला हार और जीत का नहीं है, टाटा ग्रुप की नैतिकता और अखंडता पर लगातार प्रहार किये गये थे. इस फैसले ने एक बार फिर से टाटा समूह की अखंडता और नैतिकता पर मुहर लगाने का काम किया है. एक बार फिर से न्याय की जीत हुई है और इस फैसले ने न्यायापालिका की निष्पक्षता को और मजबूत किया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel tinplate incident : टिनप्लेट हादसे को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन से की मुलाकात, सुरक्षा मानकों, घायलों के इलाज और मृतक के मुआवजे को लेकर हुई चर्चा
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate incident : टिनप्लेट हादसे को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन से की मुलाकात, सुरक्षा मानकों, घायलों के इलाज और मृतक के मुआवजे को लेकर हुई चर्चा

September 21, 2026
Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

September 17, 2026
Tata pigment bonus agreement : टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों का हुआ बोनस समझौता, जाने कितनी मिलेगी राशि
कारपोरेट व यूनियन

Tata pigment bonus agreement : टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों का हुआ बोनस समझौता, जाने कितनी मिलेगी राशि

September 16, 2026
Next Post
jamshedpur-murder-सिदगोड़ा हत्याकांड : 20 हजार रूपए के लिए अमिताभ को मारने आया था राजकुमार, बबलू की चल गई जान-video

jamshedpur-murder-सिदगोड़ा हत्याकांड : 20 हजार रूपए के लिए अमिताभ को मारने आया था राजकुमार, बबलू की चल गई जान-video

Jamshedpur : संपत्ति विवाद को लेकर सबर की लाठी डंडों से पिटाई

Jamshedpur : संपत्ति विवाद को लेकर सबर की लाठी डंडों से पिटाई

Jamshedpur-rural-crime : चाकुलिया के पुराना अस्पताल के गेट के पास दिनदहाड़े युवती से 40 हजार रुपये की हुई छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur-rural-crime : चाकुलिया के पुराना अस्पताल के गेट के पास दिनदहाड़े युवती से 40 हजार रुपये की हुई छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News