जमशेदपुर/ आदित्पुर: रविवार को याशिका ड्रीम हाइट आदित्यपुर में बिहार एवं झारखंड सरकार से पंजीकृत “सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस एंड रिसर्च” ने आज अपने स्थायी भवन का उदघाटन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की. इस भवन का उद्घाटन एडीजे रियल्टी के प्रोप्राइटर जितेन्द्र नाथ मिश्रा ने किया.पिछले 32 वर्षों से यह संस्थान किराए के भवन में संचालित हो रहा था. आज अपने स्वयं के भवन में प्रवेश कर संस्था ने एक नए युग की शुरुआत की है जिससे ज्योतिष शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई दिशा मिलने की उम्मीद है. संस्थान के निदेशक एसके शास्त्री ने कहा कि यह संस्थान अब नई ऊंचाइयों को छुएगा और देशभर में नए ज्योतिषियों का निर्माण करेगा.(नीचे भी पढ़े)

जितेन्द्र नाथ मिश्रा ने संस्थान की प्रगति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और इसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.महासचिव राजेश भारती ने ज्योतिषियों के हित में एक वित्तीय कोष स्थापित करने का सुझाव दिया ताकि सामूहिक रूप से ज्योतिषीय गतिविधियां संचालित की जा सकें.डॉ सुरेश झा ने कहा कि ज्योतिष एक ईश्वरीय प्रदत्त विद्या है और ऐसे संस्थान इसके संरक्षण और संवर्धन में अहम भूमिका निभाते हैं.डॉ नरेंद्र कुमार, प्रो. एसके शास्त्री, मुरली कृष्णा, संजीव झा तथा अन्य कई विद्वान विशेष रूप से उपस्थित रहे.भवन उदघाटन के उपरांत प्रो. एसके शास्त्री ने पूर्ववर्ती एवं वर्तमान विद्यार्थियों के बीच विशेष कक्षा का आयोजन किया. इसके पश्चात भोज (लंच) एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.














