जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर श्रीनाथ ग्लोबल विलेज निवासी एक युवक राजश्री चक्रवर्ती के एटीएम से पैसे की निकासी करने, उसके एटीएम से सामानों की खरीददारी करने का मामला सामने आया है. राणा प्रताप चक्रवर्ती के पुत्र राजश्री चक्रवर्ती ने इसको लेकर आदित्यपुर थाना में एक एफआइआर दायर कराया है. इसमें कहा गया है कि 26 जुलाई को वे सुबह 9.15 बजे वे आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक में स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम में पैसा निकालने गया था. वहां उन्होंने एचडीएफसी बैंक खाता में एटीएम के माध्यम से 500 रुपये की निकासी की. फिर उनको लगा कि स्क्रीन चालू है, तो उसने कार्ड निकालकर फिर से कार्ड को एटीएम में डाला. इतने में उनका कार्ड लॉक हो गया और फंस गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद एक कार्ड बोर्ड में लगे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया तो उसने उनको एचडीएफसी बैंक में बुलाया. इस क्रम में वह बाहर आया और उनको शक होने पर वह वापस एटीएम गया तो पाया कि उसका फंसा हुआ एटीएम कार्ड मशीन में नहीं है. उक्त एटीएम को उनके साथ एटीएम में घुसे व्यक्ति ने ले लिया है, जिसको वह दोबारा देखने के बाद पहचान सकते है. इसके बाद उनके मोबाइल पर चार ट्रांजैक्शन का मैसेज आया, जिसमें 20 हजार, 20 हजार, 9500 रुपये था. वहीं, 1568.25 विशाल मेगामार्ट से कार्ड पेमेंट था. उक्त पैसे की अवैध निकासी की गयी. सीसीटीवी फुटेज में उसकी




