जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, साइबर अपराध, यातायात सहित अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर की गई त्वरित कार्रवाई से आमजनों को अवगत कराने तथा मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने लोगों की शिकायतों के समयबद्ध समाधान और पुलिस-जन संवाद को और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया.




