जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत आयोजित ‘निबंध प्रतियोगिता’ के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 23 अगस्त को होने वाले तुलसी जयंती समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर की छात्रा आराध्या सिन्हा प्रथम, डीएवी कन्या उच्च विद्यालय की वर्षा लोहार, बागबेड़ा सरस्वती शिशु मंदिर की खुशी कौर एवं एआइडब्ल्यूसी एकेडमी फॉर एक्सीलेंस की स्नेहा कुमार द्वितीय, जबकि आरवीएस अकादमी, मानगो की स्वर्णा शर्मा, रामकृष्ण मिशन स्कूल बिष्टुपुर की प्रतिमा रानी नंदन व बागबेड़ा सरस्वती शिशु मंदिर की सुमन कुमारी रजक तृतीय रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए डीएवी कन्या उच्च विद्यालय सोनारी की तनिया खातून, एमएनपीएस की आराध्या सृष्टि, केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस की इकरा एवं जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की सुष्मिता दत्ता का चयन किया गया.




