जमशेदपुर : जुगसलाई के गरीब कॉलोनी में युवकों के समूह ने तलवार एवं हॉकी से मार कर तीन भाइयों को जख्मी कर दिया. घायलों को पुलिस ने फिरोज खान जावेद खान एवं दिल मोहम्मद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है. घटना शनिवार रात 11.30 की है. फिरोज खान ने बताया कि वह ड्यूटी से आकर घर में बैठा था कि बाहर से छोटे भाई दिल मोहम्मद की चित्कार सुनाई दी. बाहर जाकर देखा कि दिलशाद, सन्नू एवं हुसैन के अलावा कई अन्य युवक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. रोकने पर सभी ने तलवार से सिर पर मार दिया दूसरी ओर बीच-बचाव करने पहुंचे जावेद खान को भी युवकों ने हॉकी से मार कर जख्मी कर दिया, जबकि दिल मोहम्मद को अंदरूनी चोटें आई हैं. फिरोज प्ले मारपीट करने वालों के खिलाफ जुगसलाई थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन जारी है आरोपी सभी फरार है.






