जमशेदपुर: शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक के निर्देश अनुसार उपनगर आयुक्त पारुल सिंह,एवं सहायक नगर आयुक्त विपुल सन्नी नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान के द्वारा नगर निगम क्षेत्र रायडीह में विभिन्न रो वॉटर प्लांट का निरीक्षण किया.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान कई बिंदुओं पर जांच की गई. जिसमें प्रमुख रूप से बोरिंग के लिए सेंट्रल ग्राउंडवाटर,अथॉरिटी का प्रमाण के,प्रति तीन महीने का अद्यतन लैब रिपोर्ट, पानी की स्वच्छता शामिल है. विदित हो कि सरकार के गाइडलाइंस के अनुरूप ही आरओ वॉटर प्लांट लगाना है, तभी नगर निगम के द्वारा इसका लाइसेंस निर्गत किया जाता है. बिना लाइसेंस एवं तमाम गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने वाले आरओ प्लांट को निष्क्रिय कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



