
आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन कंपनी के सेल्स हेड बीके झा की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि बीके झा की नाभी में चोट तथा बांयी केहुनी व पीठ में खरोंच के निशान पाये गये हैं. जानकारी के अनुसार बीके झा को बीती रात घायल अवस्था में टीएमएच लाया गया था, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे. शव टीएमएच में ही रखा हुआ है. दूसरी ओर इस मामले में आदित्यपुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस संबंध में सूचना मिली है, लेकिन परिजनों की तरफ से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है. हालांकि सूचना के आधार पर पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है.



