जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया. इसमें यूनिवर्सिटी के बीसीए 2026 बैच के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया में सफलता के पश्चात यूनिवर्सिटी के 11 विद्यार्थियों का कंपनी में अंतिम रूप से चयन किया गया. यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि चयनित विद्यार्थियों को कोलकाता में ट्रेनी इंजीनियर के रूप में पदस्थापित किया जाएगा. इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में टीसीएस में चयनित छात्रों में अमित कुमार महतो, अंकित साव, उर्वशी गोपी कृष्णन, नीरज कुमार, दिया कुमारी मुखी, प्रियंका कुमारी राय, सौरव कुमार महतो, दीपान्विता घोले, सिमरन कुमारी गोपे, तुषार एवं तस्मिया परवीन शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन प्रो (डॉ) एसएस रजी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रतिकुलपति प्रो (डॉ) अंगद तिवारी, संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण और नियमित प्लेसमेंट गतिविधियों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो रहे हैं.







