देवघर : हुल दिवस के अवसर पर आंदोलन की ऐतिहासिक धरती जमुनियां में सिद्धू-कान्हू मेला समिति के अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोरेन की अध्यक्षता में तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुल दिवस के शुभ अवसर पर अमर शहीद सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि 1855 का हुल आंदोलन अंग्रेजी शासन, जमींदारी शोषण और अन्याय के विरुद्ध आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और स्वतंत्रता का ऐतिहासिक जन विद्रोह था. सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुरेश पासवान, विशिष्ट अतिथि महापौर रवि राउत, चेयरमैन किरण कुमारी, उप महापौर टिप चटर्जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष लोथो मुर्मू, जमुनियां पंचायत की मुखिया अनीता टुडू, चकरमा पंचायत के मुखिया अजय दास, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रधान, समाजसेवी सुधांशु मंडल, प्रमोद यादव, लखीराम सोरेन, बबलू दास, मीनाक्षी मुर्मू, विष्णु तांती, अरुण शर्मा, सिकंदर राउत, केदार कुमार, पुरुषोत्तम यादव, कुंदन राज, शिव कुमार, मुकेश यादव, वीरू गुप्ता, सनातन सोरेन, बिनोद बेसरा, प्रेम राव, संगम यादव, राकेश राउत, भीम नारायण दास, दिनेश महतो, शंभु तुरी, रसिका सोरेन, सुंदर सोरेन, नुनूलाल मरांडी, महेंद्र राय, लक्ष्मण राय सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं इंडिया महागठबंधन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.







