आदित्यपुर : इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर लड़की को छेड़ने वाले एक युवक को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आकाशवाणी चौक के समीप लड़की ने बुरी तरह पीटा. यहां सरेशाम युवती ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई कर डाली. मौका देखकर राहगीरों ने भी अपने हाथ साफ किया और उसकी जमकर पिटाई की. हालांकि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाना ले गई. युवती ने बताया कि युवक हर दिन उसे अश्लील मैसेज भेजा करता था. आज भी उसने अश्लील मैसेज भेजे थे, जिसके बाद उसे आकाशवाणी चौक के समीप मिलने का टाइम देकर लड़की ने बुलाया. तब जाकर वह पकड़ में आया. फिलहाल पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई है. जहां युवक से पूछताछ की जा रही है. युवक का नाम अरविंद आर्य है, युवक और युवती दोनों आदित्यपुर 2 रोड नंबर 32 के रहने वाले बताए जा रहे. फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.





