
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत की खुशी में जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने पुराने बार भवन में एक कार्यक्रम रखा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सह भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने किया. साथ में झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय ने आकर सभी अधिवक्ताओं को जीत की खुशी की बधाई दी. इस कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, दिलीप सिंह, रविंद्र कुमार, चंदन यादव, प्रणव सरकार, सुशील शर्मा के साथ लगभग 100 से ज्यादा अधिवक्ता शामिल हुए. सभी अधिवक्ताओं में खुशी की लहर थी. साथ में पटाखा फोड़कर, गुलाल लगाकर और लड्डू वितरण कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया. कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता रमन ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.




