
Jamshedpur : ओड़िशा के भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गनाइजेशन (एआईफुक्टो) का तीन दिवसीय संवैधानिक सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन के अंतिम दिन एआईफुक्टो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के डॉ विजय कुमार पीयूष एसोसिएशन के निर्विरोध राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए. उल्लेखनीय है कि डॉ पीयूष इस बार लगातार तीसरी बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए हैं. वहीं मतदान के बाद उपाध्यक्ष पद पर मद्रास के डॉ गांधी राज, कर्नाटक के डॉ मंजूनाथ, तमिलनाडु के डॉ रवि वेल्लुचलम तथा कोषाध्यक्ष पद पर मध्य प्रदेश के डॉ डी कुमार निर्वाचित हुए. सम्मेलन में लगभग 1200 प्रतिनिधियों व पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में रूस, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल व बांग्लादेश से आये शिक्षक नेताओं ने शिरकत की. उन्होंने सम्मेलन की सफलता पर शुभकामनाएं दी.
डॉ विजय कुमार पीयूष ने देश के सभई राज्यों में सातवें वेतनमान को लागू करवाने, यूजीसी की अनुशंसाओं को पूर्ण रूप से राज्यों में लागू करवाने तथा अस्थायी व अतिथि शिक्षक-शिक्षिकओं का सेवा सामंजन करवाने की अपने प्राथमिकता बतायी.






