• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

चाईबासा : एसआर रुंगटा ग्रुप से सहयोग से 180 साल पुराने पिल्लाई हॉल बना अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

चाईबासा : एसआर रुंगटा ग्रुप से सहयोग से 180 साल पुराने पिल्लाई हॉल बना अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

संतोष वर्मा
चाईबासा
: चाईबासा के विकास और सौन्दर्यीकरण में एक बार फिर अपनी महती भूमिका निभाते हुए एसआर रुंगटा ग्रुप ने कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा शहर के बीचों-बीच स्थित 180 साल पुराने पिल्लई हॉल का जीर्णोद्धार कराते हुए इसे अत्याधुनिक बनाने की जिम्मेदारी को लगभग पूरी कर दिया है। अब इस हॉल को चाईबासा शहरवासियों को एक तोहफे के रूप में देने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही चाईबासा में एक आधुनिक ऑडिटोरियम की कमी दूर हो गयी।

सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार सिंह की पहल एवं उपायुक्त अरवा राजकमल के कहने पर एसआर रुंगटा ग्रुप ने अपने खर्चे पर एक भव्य और अत्याधुनिक ऑडोटोरियम बनवाने का जिम्मा लिया था। इसके लिए डेढ़ वर्ष पूर्व आयुक्त, उपायुक्त एवं एसआर रुंगटा ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक मुकुंद रुंगटा ने पिल्लई हाल का निरीक्षण कर तस्वीर बदलने की नींव रख दी थी। साथ ही आयुक्त और उपायुक्त अरवा राजकमल की पहल पर एसआर रुंगटा ग्रुप ने सीएसआर के तहत पिल्लई हॉल का जीर्णोद्धार कराने का कार्य छह माह में कराने की बात कही थी।

पिल्लई हॉल की दीवारों के साथ छेड़-छाड़ किए बिना ही यह कार्य किया गया। इसे अत्याधुनिक साजो-सज्जा के साथ बनाया गया। यहां साउंड सिस्टम से लेकर स्टेज और सीट भी किसी आधुनिक ऑडोटोरियम की तरह बनाई गयी है। नया ऑडिटोरियम रुंगटा कंपनी के आर्किटेक्ट और जिला अभियंता अमरेंद्र कुमार की निगरानी में बनया गया है। उद्योगपति मुकुंद रूंगटा ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हम चाईबासा को बेहतरीन ऑडिटोरियम दे सकें।

उन्होंने कहा कि हमलोग जल्द ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस पर काम पूरा कर कर देंगे। लोगों को सुविधाएं मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि मुकुंद रूंगटा ने एक तरह से पिल्लई हॉल को गोद लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी अच्छे प्रोग्राम में अच्छे साउंड सिस्टम का बड़ा महत्व होता है। इसलिए यहां अच्छा साउंड सिस्टम भी लगाया गया है ऐसा करने से फिर कभी बाहर से साउंड सिस्टम लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने एसआर रूंगटा ग्रुप के सदस्यों के साथ उक्त पिल्लई हॉल का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की एसआर रुंगटा ग्रुप ने चाईबासा वासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है, जिसका लाभ यहां के लोगों को निश्चित रूप से मिलेगा और इस शहर के लिए यह आधुनिक ऑडिटोरियम के रूप में होगा। इसका का निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव में है, इसलिए इसका काम पूरा होते ही इसी माह में उद्दघाटन किया जाना है। लेकिन एक अच्छे ऑडिटोरियम का रख-रखाव भी बेहतर ढंग से हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर पर एक कमेटी का गठन शीघ्र करा दिया जायेगा, ताकी मेनेटेंस में कोई कमी न हो।

वहीं उपायुक्त अरवा राजकमल ने एसआर रुंगटा ग्रुप के इस कार्य को सराहते हुए साधुवाद भी दिया। इधर उद्योगपति मुंकद लाल रुंगटा ने कहा कि यह कार्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन और आयुक्त व उपायुक्त अरवा राजकमल का सहयोग भी अहम रहा है, जिसके कारण यह बदलाव हुआ है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural ucil contractor labor demands : यूसिल के सात हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से जाएंगे हड़ताल पर, अर्जित छुट्टी व बोनस के भुगतान की मांग को लेकर प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम
खबर

Jamshedpur rural ucil contractor labor demands : यूसिल के सात हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से जाएंगे हड़ताल पर, अर्जित छुट्टी व बोनस के भुगतान की मांग को लेकर प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम

October 15, 2026
Jamshedpur chapad attack victim appeal : बर्मामाइंस में चापड़ से हमले का पीड़ित पहुंचा थाना, आरोपियों पर लगाया फिर हमले की योजना बनाने का आरोप, वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष लगाई त्वरित कार्रवाई की लगाई गुहार

Jamshedpur school – विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर सत्र आयोजित, प्रो डॉ जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
खबर

Jamshedpur school – विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर सत्र आयोजित, प्रो डॉ जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

October 15, 2026
Next Post
झींकपानी : मुंडा के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, परती जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर मुंडा का बहिष्कार करने का  ग्राम सभा ने लिया निर्णय

झींकपानी : मुंडा के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, परती जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर मुंडा का बहिष्कार करने का ग्राम सभा ने लिया निर्णय

होली की तैयारी व होलाष्टक शुरू, होलिका दहन 9 मार्च को शाम 6 बजे

होली की तैयारी व होलाष्टक शुरू, होलिका दहन 9 मार्च को शाम 6 बजे

चक्रधरपुर : श्रीश्री मां पाउडी सेवा समिति की नई कार्यसमिति का हुआ गठन, गोल्डी सिंह संरक्षक व जितेंद्र चौहान अध्य्क्ष बने

चक्रधरपुर : श्रीश्री मां पाउडी सेवा समिति की नई कार्यसमिति का हुआ गठन, गोल्डी सिंह संरक्षक व जितेंद्र चौहान अध्य्क्ष बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News