
जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग की टीम ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है. आबकारी विभाग ने इनके पास से अवैध महुआ और अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है. आपको बता दें कि पिछले 1 महीने में आबकारी विभाग की टीम ने जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सैकड़ों लीटर अवैध शराब और दर्जनों शराब की भट्टी को ध्वस्त किया है. हालांकि हर बार शराब माफिया पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे थे, लेकिन इस बार दो शराब माफिया विभाग के हत्थे चढ़े हैं. जहां आबकारी विभाग की टीम इनसे पूछताछ के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल आबकारी विभाग इनके अन्य ठिकानों के संबंध में जानकारियां जुटा रही है.







