
चाकुलिया : कोरोना वायरस के मद्देनजर बहरागोड़ा विस क्षेत्र में पूरी तरह से प्रशासन ने लाक डाउन कर दिया है. लाक डाउन होने से बाजार की सभी दूकान बंद है. वही लाक डाउन होने से बहरागोड़ा और चाकुलिया में मजदूर और असहाय लोगों के बीच भोजन की समस्या उत्पन्न हो रही हैं. चाकुलिया में समाज सेवी सुशील शर्मा ने स्टाल लगाकर लोगों को भोजन देने का काम कर रहे है वही बहरागोड़ा प्रखंड में थाना प्रभारी चन्द्र सेखर कुमार द्वारा क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों के बीच जाकर भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है.यह जानकारी घाटशिला के एसडीपीओ आर के मेहता ने दी है. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा थाना प्रभारी द्वारा अच्छी पहल की शुरूआत की गयी है. कहा कि उन्होंने हर थाना प्रभारी को आदेश दिया है कि वे अपने थाना क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों को चिन्हित कर भोजन उपलब्ध कराने की बात कही है. कहा कि चाकुलिया में समाज सेवी द्वारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है. कहा कि लोग सोशल डीस्टेंस बनाकर भोजन ले और सरकार और प्रशासन की नियमों का पालन करे.







