जमशेदपुर : नयी दिल्ली की साउथ वेस्ट दिल्ली के साइबर थाना की पुलिस ने छापामारी कर जमशेदपुर के सीतारामडेरा, जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका जादूगोड़ा और देवघर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों की संलिप्तता 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी में थी. जादूगोड़ा से पुलिस ने इचड़ा निवासी राज भगत को गिरफ्तार किया जबकि उसके साथी सीतारामडेरा निवासी एक युवक को भई गिरफ्तार किया है. देवघर से इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इन लोगों के खिलाफ दक्षिण पश्चिम दिल्ली साइबर थाना में केस संक्या 118/2026 दर्ज है. 16 मार्च को बीएनएस की धारा 308, 318 (4), 319, 340 के तहत केस दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा पुलिस के साथ मिलकर छापामारी की और राज भकत को गिरफ्तार किया और फिर घाटशिला थाना से उसको ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी. इसी तरह सीतारामडेरा से भी पुलिस ने एक को पकड़ा और साथ लेकर गयी. उसको भी जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया है. बताया जाता है कि जादूगोड़ा के एक मुखिया के साथ आज कल राज भकत की काफी दोस्ती थी. उसके पास काफी जानकारी होने की संभावना जतायी जा रही है. साथ मिलकर जमीन की खरीद बिक्री की गयी है.



