देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ वाटर फिल्टर के पास पोखर से रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. बताया जाता है कि मृतक का नाम अंशु कुमार गुप्ता था, जो कि बिहार के जमुई जिले सिमुलतला के टेलवा का रहने वाला है. वर्तमान में देवघर के सिंहवा मोहल्ले में रहता था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर जिला सदर अस्पताल भेज दिया.






