
देवघर : झारखंड के देवघर नगर सहित 5 थाना क्षेत्र से 22 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. यूपीआइ, इ-वॉलेट, फ़र्ज़ी बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इनके पास से 27 मोबाइल, 97 सीम, 5 एटीएम, 5 पासबुक, 4 चेकबुक, 1 बाइक और 7 हज़ार नगद बरामद किया गया है. इनमें से 2 का आपराधिक इतिहास है. एक गुप्त सूचना के आधार पर देवघर साइबर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अब तक की सबसे बड़ी सफलता पाई है. (नीचे पूरी खबर देखें)
पुलिस द्वारा नगर सहित 5 थाना क्षेत्र से 22 शातिर साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी नगर, मारगोमुण्डा, मधुपुर, मोहनपुर और करौं थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से हुई है. पूरी जानकारी देते हुए देवघर के मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 27 मोबाईल, 5 एटीएम कार्ड, 97 सिम, 5 पासबुक, 4 चेकबुक, 1 बाइक और 7 हज़ार रुपये नकद बरामद किया है. गिरफ्तार 2 बदमाशों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थाना में साईबर अपराध संबंधी मामला दर्ज है. डीएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार शातिर साईबर अपराधी हैं और लोगों को यूपीआइ, इ-वालेट, कैशबैक का आफर और बैंक प्रतिनिधि बनकर अपने झांसे में लेकर इनके द्वारा साईबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था. फिलहाल पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके गैंग में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.







