चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत के सोनाहातु गांव में मंगलवार को धूमधाम से घोटीडुबा पहाड़ पूजा हुई. अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए 10 मौजा के ग्रामीणों ने पूजा अर्चना की. पुजारी मनोज मुंडा, पवन मुंडा, दिलीप मुंडा, गणेश मुंडा ने पूजा अर्चना की. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए पहाड़ की पूजा करते आ रहे हैं. पूजा के प्रति लोगों की आस्था जुड़ी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. मौके पर कमेटी के प्रधान भागीरथ सिंह मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, राम चंद्र सिंह मुंडा, गोमु मुंडा, दिनेश मुंडा, दशरथ सिंह मुंडा, ऋषि रंजन सिंह मुंडा, सुशांत मुंडा, सीमंत मुंडा, ठाकुर मुंडा, अर्जुन मुंडा समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे. इस पूजा के साथ ही चाकुलिया प्रखंड में पहाड़ पूजा का सिलसिला थम गया.



