गालूडीह: महुलिया पंचायत के ऊपरडांगा वार्ड नं तीन में मंगलवार को 15वें वित्त आयोग के तहत 3 लाख 19 हजार 100 रुपए की लागत राशि से बनमाली दे के घर से रंकणी शिशु मंदिर स्कूल तक बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया. सड़क का शिलान्यास जिला परिषद सुभाष सिंह, मुखिया नेहा सिंह व उपमुखिया कपिल देव शर्मा, पंसस शीला गोप ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं भूमि पूजन कर किया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मुखिया नेहा सिंह ने कहा कि यह सड़क कई वर्षों से उपेक्षित था. लोगों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. अब सड़क बन जाने के बाद लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी. मौके पर जिला पार्षद सुभाष सिंह, मुखिया नेहा सिंह, पंसस शीला गोप, उपमुखिया कपिल देव शर्मा, वार्ड सदस्य बसंती दा, पंचायत के सचिव रमेश चंद्र महतो आदि उपस्थित थे.



