
जमशेदपुर : तार कंपनी यूनियन के चुनाव की घोषणा के साथ हंगामा शुरू हो गया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है. आरोप लगाया गया है कि सीट निर्धारण में गड़बड़ी हो गई है. इनका कहना है कि यूनियन द्वारा 14 चुनाव क्षेत्रों को 21 चुनाव क्षेत्र में बांटा गया, जो कि यूनियन संविधान के सरासर उल्लंघन है एवं आज तक कोई भी यूनियन द्वारा इस तरह का चुनाव क्षेत्र को लेकर गंदा खेल नहीं खेला गया. चुनाव से पहले कमिटी मीटिंग भी नही लाया गया एवं यूनियन कार्यकारिणी को भंग नही किया गया. इन लोगो ने अध्ययन राकेश्वर पांडेय को घेरकर बताया कि 2018 में जो चुनाव हुआ था वह 14 चुनाव क्षेत्रों में चुनाव हुआ था लेकिन अब कार्यकारी यूनियन के महामंत्री एवं डिप्टी प्रेसिडेंट द्वारा इस यूनियन चुनाव में अपना हार निश्चित देखकर 14 चुनाव क्षेत्रों को 21 चुनाव क्षेत्र में बांटा गया. यूनियन अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई. करीब 100 कर्मचारी अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के घर गए तो सारी जानकारी उन्हें दे दिया गया. उन्होंने बोला कि यदि ऐसी हरकत चुनाव क्षेत्रों को लेकर किया गया है तो इसे सुधार किया जाएगा. सारी कर्मचारियों का कहना है कि यदि चुनाव क्षेत्र 2018 के अनुरूप नहीं किया जाता है तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा एवं कार्यकारी यूनियन खिलाफ़ जहां तक हो सके कानूनी कार्रवाई ही किया जाएगा एवं धरना प्रदर्शन कर पुरजोर इस गलत तरीके से चुनाव करने का विरोध किया जाएगा और जो 15 कर्मचारियों के सदस्यता कोई लिए अगस्त 2020 में जो आवेदन दिया गया था उन लोगों का सदस्यता अभी तक नहीं दिया गया है. जब तक उनकी सदस्यता नही मिलती है आंदोलन जारी रहेगा.






