
जमशेदपुर : झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अरजरी गांव से परिवार संग अपने ससुराल सरायकेला जा रहे दिलीप केवट को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में दिलीप केवट समेत पत्नी रेखा देवी और दो बच्चे प्रतीक और शौर्य घायल हो गए. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. प्रतीक केवट ने बताया कि उनका ससुराल चाईबासा के बड़ा नीमडीह में है. वह बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे. वह चैती छठ की पूजा करने ससुराल जा रहे थे. तभी रास्ते में यह हादसा हुआ. प्रतीक केवट आयुर्वेदिक जड़ी बूटी से लोगों का इलाज करते है, इसके अलावा मछली का भी व्यापार करते हैं.





