
चाईबासा : जगन्नाथपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त विश्वनाथ गोप (22) को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि मार्च महीने में भनगांव निवासी एक व्यक्ति ने पद्मपुर निवासी विश्वनाथ गोप पर अपनी नाबालिक बेटी को बहला-फुसला कर शादी की नीयत से भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कांड दर्ज करवाया था। रविवार को जगन्नाथपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी युवक विश्वनाथ गोप लड़की को लेकर अपने घर पद्मपुर वापस लौटा है। उक्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने पद्मपुर में छापेमारी कर आरोपी विश्वनाथ गोप को गिरफ्तार कर लिया तथा युवक के घर से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है।







