
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से ग्यारसी देवी-बनारसी लाल जी गुप्ता के पुण्य स्मृति में आयोजित 583वां नेत्र शिविर का शुभारंभ नेत्र रोगियों की आंखों की जांच के साथ नेत्र चिकित्सक डॉ जेएस बेदी एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने किया. होली के पूर्व आयोजित होने के कारण शनिवार को नेत्र रोगियों की संख्या कम रही, फिर भी 33 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया.
चयनित रोगियों की आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ जेएस बेदी, डॉ सुशील बाजोरिया, डॉ पूनम सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। आज जांच सत्र के दौरान शिविर संयोजक गोवर्धन गुप्ता, श्रीमती गुप्ता, समाजसेवी राकेश मिश्र, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, चन्द्रमोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. शिविर का संयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया.







