
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित मस्ती की पाठशाला से कुछ बच्चो द्वारा ताला तोड़कर भागने कि घटना सामने आई है. हालाँकि, इस मामले में चाईल्ड वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की ने कहा कि इन बच्चो को पहले चिल्ड्रेन होम घाघीडीह में रखा गया था और उसके बाद मस्ती की पाठशाला में पढ़ने के लिए शिफ्ट किया गया था.

भागने वाले में उलीडीह के आशीष कुंकल, परसुडीह के गांधी मैदान निवासी शेखर सिंह, सोनारी झाबरी बस्ती के राजीव यादव, सोनारी जनता बस्ती के राजेश गोप सहित बर्मामाइन्स का भी एक बच्चा शामिल है. पुष्पा रानी ने बताया कि कुछ बच्चो का आदत नशे की ओर हो गया था और बच्चो ने नशे के लत के लिए ऐसा कदम उठाने का प्रयास किया है. लेकिन हालत ऐसा है कि उन्हे बाहर छोड़ा भी नही जा सकता क्योंकि उनमे से बहुत बच्चे अनाथ है.

बताया जाता है कि मस्ती की पाठशाला में बच्चों को सुधारने के लिए रखा गया था. लेकिन सुबह चार बजे जब स्कूल के संचालकों ने चेकिंग की तो पाया कि बच्चे फरार हो गये है. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी, लेकिन वे बच्चें कहां गायब हुए है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में एक एफआइआर दायर किया गया है.

सोनारी से 42 साल का व्यक्ति 16 साल की लड़की लेकर फरार
आम तौर पर इश्क कि बहुत सी घटनाये होती रहती है लेकिन आज एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे 42 वर्ष का एक व्यक्ति 16 साल की लडकी को ले कर फरार हो गया .आपको बता दे कि घटना सोनारी थाना क्षेत्र का है.जिसमे एक 42 वर्षीय जीजा अपनी ही 16 वर्षीय साली को ले कर फरार हो गया और जमुई पहुच गया. जब मामले कि शिकायत थाने में की गयी तो जाँच के आधार पर पता चला कि दोनों जमुई में है लेकिन जब लडकी के परिवारवाले जमुई लडकी को वापस लेने पहुचे तो लड़का द्वारा मारपीट भी किया गया. 42 वर्षीय आरोपी तीन बच्चो का बाप है. पत्नी और बच्चे सोनारी में ही है.







