
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लगभग सभी निजी स्कूलों के प्राथमिक कक्षाओं के लिए अभी नामांकन का दौर चल रहा है. इधर एक बार फिर से जमशेदपुर अभिभावक संघ निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोलती नजर आ रही है. इनके द्वारा जहां पिछले दिनों निजी स्कूलों द्वार इस सत्र से बस सेवा अनिवार्य रूप से शुरू किए जाने के अपने पूर्व के मांगो को लेकर जिले के उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर निजी स्कूलों पर नकेल कसने संबंधी मांग फिर से उठाई गई. वहीं सोमवार को पुनः इनके द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया.

जहां शिक्षा का अधिकार अधिननियम 2009 का हवाला देते हुए संघ की ओऱ से निजी स्कूलों में अभिवंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन और उन्हें मुफ्त किताबें मुहैया कराने की मांग की गई है. वहीं उन्होने आरटीई कानून 2009 का हवाला देते हुए निजी स्कूलों से दिव्यांग बच्चों के लिए भी अलग से नामांकन और सुविधाएं देने की मांग जिले के उपायुक्त से की है. हालांकि जिला अभिभावक संघ आरटीई एक्ट के अनुपालन को लेकर लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं, बावजूद इसके जिले के लगभग सभी निजी स्कूल मनमाने तरीके से स्कूलों का संचालन कर रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संघ के मांगो पर कभी गंभीर नजर नई आई. बहरहाल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के मौन पर जिले के निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है. और अभिभावक संघ सड़क पर आंदोलित हैं.






