
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड मुन सिटी के पास शुक्रवार की सुबह 5 बजे एक ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी. दुर्घटना में ऑटो चालक समेत ऑटो सवार दो युवक घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक और एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में एक शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी राधेश्याम प्रसाद शामिल है. राधेश्याम का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. इधर पुलिस ट्रेलर और ऑटो को जब्त कर थाना ले गई, घटना के संबंध में राधेश्याम ने बताया कि वह टाटा स्टील में ठेकेदारी में काम करता है, शुक्रवार की सुबह वह ऑटो में सवार होकर साकची और रहा था. मुन सिटी के पास ऑटो खड़े ट्रेलर से टकरा गई बाद में पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.







