
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 49 पर बुधवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार मौदा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा और ईचड़ामुड़ा गांव निवासी धोनी पातर बुधवार की रात बाइक से खडंमौदा गांव में आयोजित ओड़िया यात्रा देखने गए थे. वापस लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना हुई. (नीचे देखे पूरी खबर)
दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सोमनाथ मुंडा को मृत घोषित कर दिया. वही धोनी पातर की हालत गंभीर देखते हुए उसे बारिपदा रेफर कर दिया. ओड़िशा के बारिपदा में इलाज के दौरान गुरुवार को धोनी पातर की भी मौत हो गई.




