जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको गोलचक्कर के पास हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के घर की ओर से स्कूटी संख्या जेएच 05 बीपी 7115 पर सवार होकर युवक जा रहा था. इसी बीच एक ट्रक की चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. ट्रक संख्या जेएच 05 डीएफ 1832 की चपेट में वह आया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने तत्काल ट्रक को रोक लिया. इस बीच चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गाड़ी का नाम सेनापति के नाम से है. मृतक की पहचान सिदगोड़ा गणेश पूुजा मैदान के पास रहने वाले देव कुमार सेनापति उर्फ मिट्ठू के रुप में की गयी है, जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे. बताया जाता है कि काम के दौरान ही यह हादसा हुआ है. वे सिदगोड़ा के ही रहने वाले है. बताया जाता है कि वे अपने घर खाना खाने जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया.




