जमशेदपुर: एनटीए को रद्द करने, सार्वजनिक शिक्षा को बचाने एवं सभी छात्र युवा को रोजगार देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय साप्ताहिक मांग दिवस के मौके पर साकची गोल चक्कर में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआइडीएसओ) की ओर से एक विरोध सभा किया गया. इस मौके पर उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा विगत कई वर्षों से नीट जैसे परीक्षाओं का पेपरलीक होना शर्मनाक है और इसके साथ विभिन्न तरह के परीक्षाओं का पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हम सभी छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग करते हैं. वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है. सरकारी कॉलेज से विभिन्न विभागों को बंद किया जा रहा है. छात्र युवा हर वर्ष करोड़ों की संख्या में बेरोजगार हो रहे हैं परंतु केंद्र व राज्य सरकार नौकरी देने में समर्थ. (नीचे भी पढ़ें)
आज इस विपरीत परिस्थिति में छात्र आंदोलन सड़कों पर होना लाजमी है. आज पूरे देश भर में हम लोग एक सप्ताह का तीन-तीन मांग को लेकर विभिन्न स्कूल कॉलेज चौक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इन मांगों पर अगर सरकार विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में हमारे संगठन की ओर से विभिन्न राज्य एवं केंद्र की सरकार के खिलाफ विशाल छात्र प्रदर्शन किया जाएगा. शुक्रवार के कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसियार, सचिव मंडली सदस्य प्रदीप यादव, खुशबू कुमारी, सोनी सेन गुप्ता एवं सविता सोरेन, के अलावा प्रेम, बबीता सोरेन, खुदीराम, राजेश, अपूर्व महतो, रीमा मुंडा, अनिकेत, अभीक, रोहित, मनीष आदि उपस्थिति थे.







