
जमशेदपुर : जमशेदपुर में रोबिन हुड आर्मी की अनोखी पहल है, जिसमें 15 अगस्त को “मिशन स्वदेश” के तरह जरूरतमंदों और गरीबों के बीच दाल, चाव और सोया का वितरण किया जायेगा. इसके लिए जनता से सहयोग की अपील की गयी है. वहीं अब तक जमशेदपुर के रोबिन हुड आर्मी में 200 से अधिक एक्टिव सदस्य शामिल है. जो बिना फंड के ही इस कार्य में सहयोग करते है. रोबिन हुड आर्मी की शुरुआत 2014 में दिल्ली से हुई थी और आज भारत के लगभग 400 से अधिक शहरों में बहुत हीं एक्टिवेली काम कर रही है.



