जमशेदपुर : जमशेदपुर में आगामी 23 अगस्त 2026 को ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा. द ग्लोबल बिजनेंस की ओर से आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में बिजनेस, उद्यमिता, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला एवं मनोरंजन समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम की खास आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की विशेष उपस्थिति होगी. (नीचे भी पढ़ें)
गैंग्स ऑफ वासेपुर और जॉली एलएलबी-2 जैसी चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली हुमा कुरैशी समारोह में शिरकत करेंगी. आयोजक मि मिक्कू सिंह, मि सचिन कुमार और मि अविनाश सिंह ने बताया कि अवॉर्ड का उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और उपलब्धियों से पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित करना और युवाओं को प्रेरित करना है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आयोजन की सफलता में आशा सिंह, अमित वर्मा, हर्ष सिंह, कशिश कुमारी, देबराती बैद्य, अभिषेक, आरफिन अशरफ और बसंत दास समेत पूरी कोर ऑर्गनाइजिंग टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.




