जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर विभिन्न बस्तियों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. सुबोध झा का कहना है कि क्षेत्र में पानी का लेयर 600 फीट से नीचे चले जाने के कारण लगभग 2 लाख जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है. जिला प्रशासन तत्काल 30 टैंकरों के माध्यम से टाटा स्टील यूआइएसएल, तारापुर कंपनी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से टैंकर उपलब्ध कराकर बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, हरहरगुड्डू, गांधीनगर, रामनगर, पश्तोनगर, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 21 पंचायत के 113 गांव और रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों में तत्काल पानी उपलब्ध कराये. इस क्षेत्र में सभी की डीप बोरिंग सुख चुकी है और लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्य को अभिलंब जिला प्रशासन टैंकर उपलब्ध कराकर यहां की जनता को पानी मुहैया कराऐ. वहीं मंगलवार को सभी बस्तिवासी जिला प्रशासन के कार्यालय का घेराव करेंगे. शनिवार के प्रदर्शन में विनोद राम, दीपक दांगी, राजू शर्मा, संगीता शर्मा, मुनीलाल शर्मा, अशोक रजक, कन्हैया चौधरी, मुन्नी बाई, अनीता देवी, राजेश प्रसाद, लखन कुमार, रितेश सिंह, अखिलेश कुमार एवं बस्तीवासी शामिल थे.














