जमशेदपुर : आगामी दस अप्रैल से टाटानगर से प्रस्थान करने वाली कई ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. वही तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन मेमू रैक के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा अधिसूचना के मुताबिक हटिया –झाड़सूगोड़ा मेमू, खड़गपुर –टाटा पैसेंजर, टाटा- गुआ , टाटा- खड़गपुर, खड़गपुर – टाटा और टाटा – चक्रधरपुर के समय में बदलाव हुआ है. दूसरी ओर, आद्रा डिवीजन में रोलिंग ब्लॉक के कारण रेल यातायात में कुछ बदलाव किए गये हैं. तीन ट्रेनों को रद्द किया गया है, दो को शार्ट टर्मिनेट किया जायेगा और एक ट्रेन को डायवर्ट किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 4 और 6 अप्रैल को आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन, 1 से 6 अप्रैल तक आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन और 3 अप्रैल को झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम ट्रेन रद्द रहेगी. इसी बीच, टाटा-आसनसोल-बड़ाबूम मेमू पैसेंजर ट्रेन 1 से 6 अप्रैल तक आद्रा तक ही चलेगी, जबकि आसनसोल और आद्रा तक के रूट को रद्द किया जायेगा. इसके अतिरिक्त, टाटा-हटिया ट्रेन को सीनी, गुंडाविहार और मुरी के बजाय सीनी, पुरुलिया, खरसावां और मुरी के रास्ते डायवर्ट करके चलाया जायेगा. इस बदलाव से यात्रियों को पूर्व जानकारी के साथ यात्रा की योजना बनानी होगी.














