
जमशेदपुर/बहरागोड़ा : भारतीय स्टेट बैंक बहरागोड़ा शाखा में कार्यरत त्रिलोक आनंद दास का आरोप है, कि उनकी पत्नी और पत्नी के रिश्तेदारों ने धोखे से उनके सोने- चांदी के बने गहने इत्यादि का गबन कर लिया है. जिसके कारण उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस किया है. विदित हो कि भेजे गए इस नोटिस के अनुसार 7 अप्रैल 2021 को बैंक कर्मी त्रिलोक आनंद दास की पत्नी श्रीमती नेहा ने बहरागोड़ा स्थित निवास पर अपने सास-ससुर से झगड़ा किया तथा इस बात की सूचना जब त्रिलोक आनंद दास को मिली तो उनके घर पहुंचने से पहले वह वहां से बिना किसी को सूचना दिए सरायकेला अपनी बहन साधना दत्ता एवं जीजा सिद्धेश दत्ता के साथ चली गई. जिन्हें उन्होंने पहले से ही बुला रखा था. घर से निकलते वक्त श्रीमती नेहा ने अपने सारे सामानों और जेवरातों को अपने साथ ले लिया था. साथ ही इन्हीं सामानों के साथ रखे त्रिलोक आनंद दास के सभी कागजात, सोने- चांदी के बने सामानों को भी साथ ले गई. कुछ दिन पहले जब अलमीरा के लॉकर को खोल कर जांच की गई तो सारे सामान को गायब पाया. इसके बाद त्रिलोक आनंद दास ने सभी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन परिणाम सिफर रहा. इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से सभी लोगों को नोटिस भेजा है.




